BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कौन बाले सबल पर बोले शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा तय करेगी कि मुझे कहां काम करना, मै पद के बारे में नहीं सोचता

Admin

Mon, Dec 4, 2023

भोपाल
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव चुनाव में भाजपा को बहुमत मिला है। इसके बाद अब प्रदेश में मुख्यमंत्री के फेस को लेकर भी चर्चा होने लगी है। जहां एक तरफ शिवराज सिंह चौहान के पांचवी बार मुख्यमंत्री बनने के आसार है तो वहीं अन्य नामों काे लेकर भी अटकलों का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच सीएम शिवराज ने उनके दोबारा मुख्यमंत्री बनने काे लेकर बयान दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा तय करेगी कि मुझे कहां काम करना है, मै मुख्यमंत्री पद के बारे में नहीं सोचता हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं। इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. गठबंधन पर कहा कि भाजपा दक्षिण में भाजपा मजबूत हो रही है, किसी को इस गठबंधन पर यकीन नहीं है।

शिवराज प्रबल दावेदार
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में तमाम अटकलों के बीच भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। पार्टी ने 163 सीटें अपने नाम की है। पार्टी की इस जीत के पीछे की वजह लाड़ली बहना योजना और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरों को बताया जा रहा है। इसके साथ ही सीएम शिवराज ने भी चुनाव में काफी पसीना बहाया था। उन्होंने करीब 116 सभाएं की थी। वहीं जब भाजपा को बड़ी जीत मिली है, ऐसे में शिवराज सीएम पद के सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।
 
एग्जिट पोल को नकारा
चुनाव परिणाम से पूर्व जब कुछ एग्जिट पोल भाजपा के पक्ष में नहीं रहे थे। तक सीएम शिवराज ने इन्‍हें खारिज कर दिया था और प्रदेश में भाजपा सरकार बनने का दावा किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें