BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: बचपन से नर्मदा मैया की गोद में पला हूं बड़ा हुआ हूं : शिवराज सिंह चौहान

Admin

Sat, Dec 23, 2023

भोपाल

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव से पूर्व संकल्प लिया था कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद वे अमरकंटक में मां नर्मदा के चरणों को प्रणाम करने पहुंचेंगे। पूर्व सीएम चौहान ने शुक्रवार को अपना संकल्प पूरा किया और अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ मां नर्मदा की पूजा अर्चना की।

इस दौरान मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि मां नर्मदा से प्रार्थना है कि हमारे नए मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में लोककल्याण और विकास के कार्यों में निरंतरता बनी रहे, राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छुए।  उन्होंने कहा कि राज्य के सेवक के नाते, जनता से मेरा रिश्ता भाई और मामा का है। भाई और मामा का रिश्ता स्थायी होता है, पदों से इसका कोई संबंध नहीं होता। मैं अपने भाइयों-बहनों, भांजे-भांजियों की सेवा में निरंतर लगा रहूंगा।

अपने लगाए रुद्राक्ष के पौधे को देख हुए भावुक
अमरकंटक प्रवास के दौरान शिवराज उस स्थान पर भी पहुंचे जहां उन्होंने तीन साल पहले रुद्राक्ष का पौधा रोपा था। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं फॉरेस्ट के मित्रों को धन्यवाद देता हूं, पेड़ सुरक्षित है, बढ़ रहा है इसके साथ कई और पेड़ लगाए थे सारे पेड़ सुरक्षित हैं।

रामदास को जूते पहनाकर पूरा कराया संकल्प
अनूपपुर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदास पुरी पिछले 6 सालों से बिना जूते-चप्पल के पार्टी की सेवा में लगे हुए थे। रामदास पुरी ने वर्ष 2017-18 में संकल्प लिया था कि भाजपा की सरकार जब तक नहीं बनेगी तब तक जूते चप्पल नहीं पहनेंगे। 2023 में भाजपा की सरकार बनी तो पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने अपने हाथों से रामदास पुरी को जूते पहना करके उनका संकल्प पूरा कराया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें