BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: शिवराज पहुंचे शंकराचार्य की जन्मस्थली कालड़ी

Admin

Thu, Jan 18, 2024

कोच्चि भोपाल.

पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे केरल में आदि गुरु शंकराचार्य जी के जन्मस्थली कालड़ी केरल पहुंचे। उन्होंने आदि गुरु के दर्शन पूजन कर मंदिर में पौधारोपण किया। पूर्व सीएम शिवराज ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि, आज आदि गुरु शंकराचार्य जी की जन्मभूमि पर आया हूं। यहीं उनका जन्म हुआ था और यहीं से वह गुरु की खोज में पदयात्रा करते हुए ओम्कारेश्वर की तरफ निकले थे।

उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर में उनको गुरु मिले थे और वहीं से उन्होंने सन्यास लेकर भारत भ्रमण शुरू किया था। आदि गुरु शंकराचार्य जी के कारण ही भारत सांस्कृतिक रूप से एक है। आदि गुरु ने पूरे भारत को जोड़ने का काम किया। शिवराज ने कहा कि ओम्कारेश्वर में जहां आदि गुरु जी को गुरु मिले वहां उनका भव्य स्टेच्यू ऑफ वननैस बन गया है। एकात्म धाम का निर्माण हो रहा है। पूर्व सीएम ने कहा कि यहीं से संदेश जाता है संघर्ष नहीं समन्वय, घृणा नहीं प्रेम, शांति सारे भेदभाव मिट जाएं। उन्होंने कहा कि उन्होंने वह काम प्रारंभ किया था, सीएम मोहन यादव जी की टीम उसे काम को आगे बढ़ाएगी और दुनिया को संदेश देगी।

पूर्व सीएम शिवराज केरल में चिंतावगमन कोट्टायम में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे कोट्टायम शहर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेंगे। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें