BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: मंत्रिमंडल चयन, दावेदारों की दोगुनी संख्या में उलझा, नड्डा से मिले शिवराज

Admin

Tue, Dec 19, 2023


भोपाल

विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को दिल्ली पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने पार्टी के राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। ऐसा माना जा रहा है कि इस मुलाकात में शिवराज सिंह चौहान को आगे क्या जिम्मेदारी दी जाएगी, इसे लेकर उन्हें बताया गया है।

इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट में किसे शामिल किया जाए, यह योग्य दावेदारों की बड़ी संख्या के कारण भाजपा के लिए फिलहाल बड़ी चुनौती बन गया है। दिल्ली में पिछले दो दिन से हो रहे विचार के बाद भी अब तक केंद्रीय नेतृत्व भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा है।  अब यह सुगबुगाहट है कि विधानसभा सत्र के बाद ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इसमें जाति-क्षेत्र के साथ ही लोकसभा चुनाव और संघ पृष्ठभूमि को भी देखा जा रहा है।

इसके चलते ऐसी स्थिति बन गई है कि कई जिलों से तीन से चार विधायक मंत्री पद के दावेदार के रूप में उभर कर सामने आ रहे हैं। ऐसे में मंत्रिमंडल के लिए नाम चुनना केंद्रीय नेतृत्व के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। भाजपा में इस बार मंत्रिमंडल में नाम छांटने के लिए इसलिए मुश्किल भरा हो रहा है क्योंकि इस बार जीत कर आए विधायकों में से 50 से ज्यादा मंत्री बनाए जाने के लायक हैं, लेकिन तय संख्या में इनमें से नाम तय करना कठिन हो रहा है। इस कारण ही दिल्ली में रविवार से जो विचार चल रहा है, वह मंगलवार तक जारी ही था। यानी तीन दिन से दिल्ली में अलग-अलग दौर में इसे लेकर विचार विमर्श हो गया है और नतीजा फिलहाल सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें