BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: शाह शामिल होंगे रमन के नामांकन में 16 को, योगी करेंगे कवर्धा से चुनाव अभियान की शुरूआत

Admin

Sun, Oct 15, 2023

रायपुर

20 सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और 16 तारीख को राजनांदगांव जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के विधायक एक साथ अपने - अपने निर्वाचन कार्यालयों में नामांकन दाखिल करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के नामांकन में शामिल होंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वहीं दूसरी ओर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कवर्धा जिले से चुनाव अभियान की शुरूआत करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री शाह विशेष विमान से पूर्वान्ह अहमदाबाद से माना विमानतल पर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकाप्टर के द्वारा राजनांदगांव पहुंचें जहां पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के नामांकन में शामिल होंगे। इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करने के बाद वापस राजधानी रायपुर लौटेंगे और माना विमालतल से कोलकाता के लिए रवाना हो जाएंगे जहां सियालदह में दुर्गा पूजा कार्यकम में में शामिल होने के बाद रात को दिल्ली लौट जाएंगे।

वहीं दूसरी ओर भाजपा के अधिकांश प्रत्याशी उत्तरप्रदेश के बड़े नेताओंं को जनसभा को बुलाने की मांग कर रहे है और इसी को देखते पार्टी ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कवर्धा जिले से अपने चुनावी अभियान की शुरूआत करने वाले है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें