BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: दंतेवाड़ा में परिवर्तन यात्रा को शाह दिखाएंगे हरी झंडी, अब एक घंटे पहले पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री

Admin

Tue, Sep 12, 2023
दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से मंगलवार को भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुरू हो रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। 10 दिन में अमित शाह का यह दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा है। इससे पहले वे 2 सितंबर को रायपुर पहुंचे थे। शाह दोपहर करीब 12:20 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 1:15 बजे उनकी हाई स्कूल मैदान में सभा होगी। अमित शाह अब 12 बजकर 55 मिनट पर कारली हेलीपेड पहुंचेंगे। इससे पहले शाह दोपहर 1:55 बजे कारली हेलीपेड पहुंचने वाले थे। खराब मौसम की वजह से केंद्रीय गृह मंत्री के दंतेवाड़ा आने के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब एक घंटे पहले पहुंचेंगे शाह मौसम विभाग ने दोपहर में बस्तर संभाग में भारी बारिश की आशंका जाहिर की है, जिसके बाद कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। अब गृह मंत्री 12:55 को कारली हेलीपेड पहुचेंगे। इसके बाद 1 बजकर 5 मिनट पर मंदिर जाएंगे। यहां पांच मिनट मंदिर में रुकेंगे। मंदिर से सीधे अमित शाह 1 बजकर 15 मिनट पर दंतेवाड़ा हाईस्कूल ग्राउंड स्थित सभास्थल पहुचेंगे। शाह यहां सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह आधे घंटे सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे। इससे पहले गृहमंत्री दोपहर करीब 12:55 बजे दंतेवाड़ा स्थित करली पुलिस लाइन पहुंचेंगे। वहां से दोपहर 1.05 बजे दंतेवाड़ा में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का दर्शन करने के बाद सभा स्थल जाएंगे। शाम 4 बजे उनका दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। बस्तर दौरे को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं। 3 लेयर में गृहमंत्री को सुरक्षा दी जा रही है। दंतेश्वरी मंदिर में बढ़ाई गई सुरक्षा केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए दंतेश्वरी मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डीआरजी और सीआरपीएफ के जवानों ने पूरे मंदिर परिसर को चारों तरफ से घेरकर सुबह से रखा हुआ है। भाजपा के परिवर्तन यात्रा के दोनों रथ दंतेश्वरी मंदिर पहुंच गए हैं। छत्तीसगढ़ भाजपा के दिग्गज भाजपा नेता अमित शाह के कार्यक्रम के लिए दंतेवाड़ा में डेरा डाले हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन सहित दर्जनों भाजपा नेता दंतेवाड़ा में डटे हुए हैं।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें