BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: मध्यप्रदेश के सांची प्लांट भी अमूल की तर्ज पर होंगे अपग्रेड

Admin

Fri, Jan 12, 2024

भोपाल

गुजरात के अमूल की तर्ज पर मध्यप्रदेश दुग्ध संघ के सांची डेयरी प्लांटों को भी अपग्रेड किया जाएगा और प्रदेश में होने वाले दुग्ध उत्पादन और दूध से तैयार होने वाले उत्पादों का उत्पादन बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहमदाबाद, गुजरात में कल  मध्य प्रदेश के दूध उत्पादकों से दूध की खरीद सुनिश्चित करने एवं डेयरी किसानों को दूध की सही कीमत दिलाने में मदद करने के लिए, सांची एवं अमूल की संयुक्त सहभागिता की सम्भावनाओं पर विचार करने हेतु विस्तृत बैठक में भाग लिया।

बैठक में मुख्यमंत्री ने दूध उत्पादकों के हित में एवं सहकारिता प्रणाली को सुदृढ़ करने हेतु संकलन, गुणवत्ता नियंत्रण, प्रसंस्करण, विपणन आदि के सम्बंध में मध्य प्रदेश एवं गुजरात के सहकारी दुग्ध महासंघों एवं दुग्ध संघों की संयुक्त सहभागिता का रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए। दुग्ध उत्पादकों के हित में गुजरात और मध्य प्रदेश करेंगे संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। मध्यप्रदेश के दूध उत्पादकों से दूध की खरीद सुनिश्चित करने एवं डेयरी  किसानों को दूध की सही कीमत दिलाने में मदद करने के लिए सांची और अमूल  की संयुक्त सहभागिता की सम्भावनाओं पर विचार करने करने के लिए  यह बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक  के बाद प्रदेश में सांची दूध उत्पादक संयंत्रों में प्लांट अपग्रेड होंगे। अमूल की तकनीक का मध्यप्रदेश में उपयोग किया जाएगा। प्रदेश में दूध का उत्पादन ज्यादा है लेकिन उससे तैयार होंने वाले उत्पादों की मात्रा कम है इस ओर भी ध्यान दिया जाएगा। बैठक में राज्य मंत्री लखन पटेल,  पीएस राघवेन्द्र सिंह, गुलशन बामरा, एमडी डॉ. नवनीत मोहन कोठारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें