BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: सड़क सुरक्षा फिल्म फेस्टिवल में बोले CM साय; ’गलती मोर सजा तोर’ और ’फाइनल्स’ शॉर्ट फिल्म देखी...

Admin

Wed, Jan 24, 2024

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में शामिल हुए। दो दिवसीय फेस्टिवल का आयोजन रायपुर मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में किया गया है।

मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सड़क सुरक्षा पर बनी लघु फिल्म ’फाइनल्स’ और ’गलती मोर सजा तोर’ भी देखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी लापरवाहियों से एक अनमोल जीवन चला जाता है। इसे बचाया जा सकता है, अगर ट्रैफिक के नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाए।

क्रिएटिव माध्यम से दर्शाई लापरवाही
सीएम साय ने कहा कि मैंने यह फिल्में देखी और यातायात विभाग ने क्रिएटिव माध्यम से इन लापरवाहियों को बताया है, जिसका बहुत अच्छा असर दर्शकों पर पड़ेगा और वे ट्रैफिक से संबंधित सावधानियां बरतेंगे। यातायात नियमों का पालन नहीं करने से लोग असमय ही काल का ग्रास बन जाते है।

फिल्म महोत्सव जागरूक करने में मददगार होगा

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी का जीवन बहुत कीमती हैं, छोटी-छोटी लापरवाही से सड़क हादसे होते हैं और इसमें कई लोगों की मृत्यु हो जाती है। कई परिवार उजड़ जाते हैं। ऐसे में यह फिल्म महोत्सव लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने में मददगार साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने ड्राइविंग के दौरान हेलमेट लगाने, मोबाइल का उपयोग न करने और नशा करके गाड़ी न चलने की जरूरत पर भी जोर दिया है।

आयोजन के लिए यातायात विभाग की सराहना

मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा जागरूकता के मकसद से इस आयोजन के लिए यातायात विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म महोत्सव लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि जनजागरूकता के ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए।

सड़क हादसों में बढ़ोतरी दुनिया की बड़ी चिंता

इस दौराम उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सड़क हादसों में बढ़ोतरी आज दुनिया में चिंता का बड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी लापरवाही के परिणाम बहुत गंभीर होते हैं। कई बार दुर्घटना पीड़ित का जीवन बोझ बन जाता है।

उन्होंने कहा कि देशभक्ति के लिए सीमा पर जाकर लड़ने की ही जरूरत नहीं है। यातायात नियमों का पालन करें और दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। हम सब मिलकर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और आदर्श देशभक्त नागरिक होने का परिचय दें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें