BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: कोरबा: पावर प्लांट की बाउंड्री वाल के पास मिली सड़ी गली लाश, छानबीन में जुटी पुलिस, शव की हुई शिनाख्त

Admin

Wed, Dec 13, 2023

कोरबा.

कोरबा के एसव्ही पावर प्लांट के बाउंड्रीवॉल से लगी मेन रोड के समीप सड़ा गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार की सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने शव को देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल मामले की सूचना हरदी बाजार थाने में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही डॉग स्क्वाड और पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

शव की शिनाख्त हरदी बाजार थाना अंतर्गत ग्राम हरदी बाजार के आश्रित मोहल्ला भाटापारा निवासी सुखलाल धनवार (55) पुत्र चैतराम धनवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि मृतक को करीब एक सप्ताह पहले हरदी बाजार के आसपास देखा गया था। सुखलाल की दो पुत्री हैं, उनकी शादी हो चुकी है। सुखलाल अकेले लाठी के सहारे इधर-उधर घूमता रहता था। दो दिनों से नेवसा एसव्ही पावर प्लांट के समीप सड़क किनारे आने-जाने वालों को बदबू आ रही थी। लोग किसी जानवर के मरने की दुर्गंध के रूप में इसे देख रहे थे। हरदी बाजार थाना पुलिस की माने तो मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कराए हैं। गुमशुदगी थाने में दर्ज नहीं की गई थी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें