: होटलों, धर्मशालाओं के कमरे, हाउसिंग बोर्ड के खाली पड़े सभी फ्लैट्स बुक टेंट सिटी के बजाय अब रहने की अलग व्यवस्था, व्यवहारिक दिक्कतों के चलते बदलाव...
Admin
Fri, Feb 10, 2023
रायपुर | नवा रायपुर में कांग्रेस के महाधिवेशन के लिए प्रस्तावित टेंट सिटी के बजाय अब अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं | प्रयागराज से टेंट अधिवेशन की तिथि तक उपलब्धता की संभावना नहीं होने की वजह से इनमें बदलाव किया गया है | इसके लिए अब ज्यादातर होटल के कमरों के साथ सभी धर्मशालाओं और गृह निर्माण मंडल के खाली पड़े फ्लैट्स को बुक कर लिया गया है | इनमें नवा रायपुर के अलावा शहर में भी खाली पड़े फ्लैट्स के कमरों की बुकिंग की गई है | महाधिवेशन की अवधि तक के दौरान ही महाशिवरात्रि का पर्व पड़ने की वजह से टेंट सिटी का मामला खटाई में पड़ गया | सूत्रों के मुताबिक प्रयागराज में मेले की वजह से अधिवेशन से पहले टेंट की उपलब्धता पर आशंका के चलते अब अलग व्यवस्थाएं की जा रही हैं | इधर गर्मी में एसी समेत अन्य व्यवस्था, सीवरेज लाइन जैसी व्यवहारिक दिक्कतों के चलते यह निर्णय लिया गया है | इस वजह से 24 से 26 फरवरी के बीच राजधानी के सभी होटलों, धर्मशालाओं के अलावा वैवाहिक उपयोग वाले भवनों को भी बुक कर लिया गया है | इधर नवा रायपुर समेत राजधानी एवं आसपास के क्षेत्रों में हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट्स में भी रहने की व्यवस्था की गई है | वरिष्ठ नेताओं, बड़े पदाधिकारियों और डेलीगेट्स के लिए ए, बी और सी श्रेणी की व्यवस्था होगी | इसके अलावा विभिन्न स्थानों से अधिवेशन स्थल आवाजाही के लिए भी स्थानीय स्तर की समिति को जिम्मेदारी दी जा रही है | इधर वीवीआईपी के मामले में खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ नेता जिम्मेदारी संभालेंगे | स्वागत समिति महाधिवेशन की अहम समिति मानी जा रही है |
विज्ञापन
विज्ञापन