BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: कानून-व्यवस्था की स्थिति और अपराधों की रोकथाम को लेकर हुई समीक्षा बैठक

Admin

Sat, Dec 30, 2023
बस्तर. प्रमुख सचिव (गृह) छग शासन द्वारा शुक्रवार को बस्तर संभाग के समस्त जिलों के कानून व्यवस्था, अपराधों की रोकथाम और नक्सल अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित थे। प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने वर्ष-2023 और उसके पूर्व की अवधि में बस्तर संभाग अंतर्गत घटित अपराधिक प्रकरणों की तुलनात्मक विश्लेषण, असामाजिक तत्वों के खिलाफ की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं जुआ, सट्टा, अवैध शराब व अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ की गई कार्यवाही की भी समीक्षा की। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कानून व्यवस्था एवं बुनियादी पुलिस कार्रवाई के संदर्भ में दिये गये दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए समझाईश दी गई। समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुंदरराज पी, उप पुलिस महानिरीक्षक, कांकेर रेंज  बालाजी राव, उमनि एवं पुलिस अधीक्षक जिला बस्तर जितेन्द्र सिंह मीणा सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें