BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: खुलासा: 16 वर्षीय नाबालिग का किया अपहरण, दो दिन तक बलात्कार, मां की मदद से तालाब में फेंका

Admin

Tue, Jan 2, 2024

रायपुर
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 16 वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार और मारपीट के बाद युवक ने अपनी मां के सहयोग से उसे तालाब के करीब फेंक दिया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसकी मां की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में एक बालिका से बलात्कार और मारपीट के आरोप में पुलिस ने छोटू ओट्टी (27) को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर की शाम को जब बालिका अपने घर जा रही थी तभी छोटू ओट्टी ने कथित तौर पर बालिका को घर पहुंचाने के बहाने उसका अपहरण कर लिया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छोटू बालिका को पहले करीब के जंगल ले गया और वहां से उसे अपने घर ले गया। वहां आरोपी ने कथित तौर पर बालिका के साथ दो दिनों तक बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी और उसकी मां ने कथित तौर पर बालिका के साथ मारपीट की और बेहोश होने पर उसे गांव के बाहरी इलाके में एक तालाब के करीब छोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब बालिका के पिता को इसके बारे में पता चला तब वह तालाब के करीब पहुंचे और बालिका को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि बाद में बालिका के माता—पिता ने आरोपी युवक और उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने बालिका के बयान के बाद अपहरण, धमकी और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया था। बाद में बलात्कार और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत धाराएं जोड़ी गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को 29 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया था तथा उसकी मां का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। घटना के बाद से वह फरार है। मामले की जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें