BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: रिटर्निंग अधिकारियों ने मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों के प्रशिक्षण कार्य का किया अवलोकन

Admin

Sun, Nov 5, 2023

बालोद
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में आज जिला मुख्यालय बालोद के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल आमापारा में मतदान दल के अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जिले के सभी रिटर्निंग अधिकारियों ने निरीक्षण कर जायजा लिया तथा प्रशिक्षण ले रहे अधिकारी, कर्मचारियों को उनके कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों को ई.व्ही.एम. के संचालन तथा मतदान केंद्र में पहुँचने के पश्चात् सर्वप्रथम उनके द्वारा किया जाने वाला मॉक पोल आदि कार्य के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मतदान अधिकारियों को ई.व्ही.एम के हैण्ड्स आॅन आदि के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई तथा उनकी जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का समाधान किया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत कौशिक, संजारी बालोद विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती शीतल बंसल, डौण्डीलोहारा विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती प्रतिमा ठाकरे और गुण्डरदेही विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी मनोज कुमार मरकाम आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें