BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: कांग्रेस विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव पारित, मल्लिकार्जुन खड़गे तय करेंगे नेता प्रतिपक्ष का नाम

Admin

Thu, Dec 14, 2023

रायपुर.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक खत्म हुई, लेकिन नेता प्रतिपक्ष का नाम अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। बैठक प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, ऑब्जर्वर अजय माकन समेत बड़े नेता मौजूद रहे। इस बैठक के दौरान भूपेश बघेल ने नेता प्रतिपक्ष नाम का फैसला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हाथों सौपनें का प्रस्ताव रखा, जिसपर चरणदास महंत ने समर्थन किया।

अब छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष का नाम कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तय करेंगे। ऑब्जर्वर अजय माकन ने कहा कि सभी विधायकों से चर्चा के बाद सर्वसम्मति यह निर्णय लिया गया है कि नेता प्रतिपक्ष का नाम का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे। हम दिल्ली में उन्हें अपनी रिपोर्ट सौपेंगे। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष का नाम तय होगा।

इस बैठक में कांग्रेस के 35 नवनिर्वाचित विधायक समेत छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन भी शामिल हुए। बैठक में नेता प्रतिपक्ष का नाम तय नहीं हुआ है। मजबूत नेता प्रतिपक्ष के लिए भूपेश बघेल का नाम चर्चा में है। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी में ऐसे चार नाम सामने आ रहे हैं। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष के लिए सबसे पहले नाम निवर्तमान भूपेश बघेल का नाम है। वहीं चरणदास महंत, उमेश पटेल और कवासी लखमा का नाम भी लिस्ट में शामिल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें