BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: रिजर्व गार्ड बस्तर फाइटर्स ने दो इनामी समेत पांच नक्सली को किया गिरफ्तार

Admin

Fri, Dec 1, 2023

जगदलपुर

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में गत रविवार को भांसी क्षेत्र में वाहनों में आगजनी की वारदात में शामिल दो इनामी सहित चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, बीजापुर जिले में पुलिस ने तीन हत्याओं और लूट की कई वारदात में शामिल महिला नक्सली को पकड़ा है। भांसी में हुई आगजनी की वारदात में शामिल नक्सलियों में बोटी उर्फ बदरू इच्छाम (एक लाख का इनामी), लक्ष्मण हपका (एक लाख का इनामी), मोटू उर्फ बुधरू इच्छाम व सोनारू मड़काम शामिल हैं। इन सभी के विरुद्ध कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

 

डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड, बस्तर फाइटर्स व सीआरपीएफ-230 बटालियन की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान कोंडापाल के जंगल में चारों को दबोचा। वहीं, बीजापुर जिले में गंगालूर थाने की पुलिस ने महिला नक्सली रुखनी पुनेम उर्फ नमिता (24) को गिरफ्तार किया है, जो कई मामलों में वांछित है। रुखनी 21 जुलाई 2021 को धुरवापारा पुसनार के तीन ग्रामीणों की हत्या की वारदात में शामिल थी। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें