BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: घटे खाद्य तेलों के दाम

Admin

Wed, Feb 15, 2023
रायपुर | किराना बाजार में डेढ़ माह के भीतर खाद्य तेलों की कीमतों में गिरावट आई है | मूंगफल्ली तेल को छोड़कर शेष सभी तेलों के भाव घटने का कारण सरसों की नई फसल आने के साथ विदेशों में भी मांग घटना बताया जा रहा है | एकतरफा तेजी से बढ़ रहे खाद्य तेलों की कीमतों में अब गिरावट का रुख है | बताया जाता है कि सरसों की नई फसल आने के साथ कीमतों में कमी आई है | वहीँ विदेशों में भी डिमांड घटने से तेल उत्पादक देशों के पास पर्याप्त मात्रा में स्टाक जमा हो गया है | जितना स्टाक है उसकी तुलना में डिमांड कम है | प्रति किलो 8 से 15 रुपए तक की मंदी खाद्य तेलों में फल्ली तेल को छोड़कर शेष सभी तेलों में 8 रुपए से लेकर 15 रुपए प्रति किलो तक की मंदी आई है | राइसब्रान 105-115 रुपए, सोयाबीन 112-130 रुपए, सनफ्लावर 120-145 रुपए, सरसों 118-150 रुपए, रिफाइन पाम 95-105 रुपए, फल्ली तेल 160-180 रुपए प्रति लीटर किलो बताया जा रहा है | वनस्पति 85-95 रुपए है |  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें