BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: कारोबारियों के पास से भारी मात्रा में कच्चे में लेनदेन की रसीदें मिली

Admin

Fri, Jan 26, 2024

रायपुर

आयकर विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के गोलबाजार बंजारी रोड स्थित होलसेल कास्मेटिक्स व आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबारी के ठिकानों पर दबिश दी गई है। बताया जा रहा है कि इन कारोबारियों के पास से भारी मात्रा में कच्चे में लेनदेन की रसीदें मिली है।

विभागीय सूत्रों का कहना है कि इस कार्रवाई में टैक्स चोरी के फर्जीवाड़े के मामले के आधार पर की है। आयकर की यह कार्रवाई बुधवार देर रात बंजारी रोड स्थित केटी काम्पलेक्स स्थित संतोष ज्वेलरी और राहुल ट्रेडर्स के प्रतिष्ठानों पर हुई।

बताया जा रहा है कि आयकर अफसरों की टीम तीन गाडिय़ों पर पहुंची और कारोबारी की टैक्स रसीद व दुकान के लेनदेन की जांच में जुट गई। संतोष ज्वेलर्स और राहुल ट्रेडर्स में ज्यादा तर काम कच्चे बिल पर होते थे। बताया जा रहा है कि आयकर अफसरों की टीम ने संस्थानों से आवश्यक दस्तावेज जब्त कर लिए है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें