BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisment

: रतलामः ताल में थाने के सामने युवक ने खुद का गला काटा, मौत से मचा हड़कंप

Admin

Sat, Dec 2, 2023

रतलाम

मध्य प्रदेश में रतलाम जिले के ताल नगर थाने के सामने सड़क पर स्थित एक ढाबे के समीप असम के 35 वर्षीय युवक जोसेफ ने शुक्रवार शाम करीब चार बजे धारदार वस्तु से गर्दन काट ली और कटे हिस्से में अंगुलियां डालकर पूरा गला फाड़ लिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस के मुताबिक, असम के डिब्रूगढ़ जिले के नामरूप नगर निवासी इस युवक के स्वजन को सूचना दे दी गई है। पुलिस के अनुसार, लोगों ने ढाबे के बाहर सड़क किनारे जोसेफ को धारदार वस्तु से गर्दन काटते और गले से खून निकलते देखा तो घबरा गए। पुलिस पहुंची तो युवक कटे हिस्से में अंगुलियां डालकर गला फाड़ रहा था।

पुलिस अधिकारियों, जवान व अन्य लोगों ने जैसे-तैसे उसे पकड़ा। इसी बीच एक जवान ने खून रोकने के लिए गले में गमछा लपेट दिया। उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस
थाने के ठीक सामने युवक के सुसाइड करने से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच की बात कह रही है। वहीं इस घटना से ताल पुलिस एक बार फिर शंका के घेरे में आ गई हैं। बता दें कि 1 माह पहले ही बलात्कार के झूठे केस में 1 व्यक्ति को फंसाने का मामला यहां सामने आया था। जिसके कारण ताल थाना प्रभारी टीआई एवं 1 आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया था।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें