BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: चार सूत्रीय मांगों को लेकर राशन दुकान संचालकों की हड़ताल कल से

Admin

Mon, Aug 7, 2023
जगदलपुर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित 485 राशन दुकानदारों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर सभी राशन दुकानों का संचालन बंद कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक विक्रेता कल्यण संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाता है, तब तक राशन दुकानें संचालित नहीं होगी। सोमवार को राशन दुकान बंद रहता है, अब राशन दुकान संचालकों की हड़ताल के चलते मंगलवार से दुकाने नही खुलेगी। शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक विक्रेता कल्यण संघ के अध्यक्ष रोहित नाग ने बताया कि जब से ई-पाश मशीन से राशन बांंटने की जिम्मेदारी दी गई है, तब से राशन बांटने में परेशानी हो रही है। उन्होने बताया कि इस समय जिले में 485 राशन दुकानों का संचालन किया जा रहा है। हर दुकानदार परेशानी के बीच इन दुकानों का संचालन कर रहा है। खाद्य विभाग के अधिकारी हम पर दबाव बनाते हुए काम करवा रहे हैं जो सही नहीं है। उन्होने बताया कि जिन चार मांगों का लेकर राशन दुकानदार आंदोलन कर रहे हैं, उसमें पहली मांग कमीशन में वृद्धि कर मानदेय व्यवस्था लागू किया जाए, खाद्यान्न में तीन प्रतिशत सुखद भंडारण किया जाए, कमीशन की राशि जल्द से जल्द दी जाए और राशि खाते में जमा हो, इससे राशन दुकानदारों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें