BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: दो नाबालिग सगी बहनों से रेप, पुलिस की गिरफ्त में हैवान, मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र का

Admin

Sun, Oct 8, 2023

जशपुर
जिले में दो नाबालिग सगी बहनों से दुष्कर्म सामने आया है. आरोप है कि दो आरोपी नाबालिग बहनों को बहला फुसलाकर जंगल की ओर ले गए और उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना को अंजाम देने वाले में एक नाबालिग भी शामिल है. इस मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई कर एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को हिरासत में लिया है. यह मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, कांसाबेल थाना क्षेत्र के दोकड़ा गांव में दो नाबालिग सगी बहनों के साथ दुष्कर्म हुआ है. पीड़ित बच्चियों के अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद नाबालिगों के साथ हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने परिजन थाने पहुंचे. मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने एक अपचारी सहित दो आरोपियों को हिरासत में लिया है.

बताया जा रहा है कि दोकड़ा क्षेत्र में दो नाबालिग बहनों को बहला फुसलाकर दो बदमाश समीप के जंगल ले गए थे. जहां पर दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. इस मामले की सूचना मिलते ही कांसाबेल थाना पुलिस ने एक अपचारी सहित दो को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें