BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: महिला से रेप, हुई गर्भवती:दोस्ती कर प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी का वादा कर दिया वारदात को अंजाम; आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Sat, Jan 20, 2024

रायपुर जिले की खरोरा थाना पुलिस ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया है। युवक ने पास के ही गांव में रहने वाली महिला को शादी का झांसा देकर उससे रेप किया। उसने घटना का जिक्र किसी से भी करने पर इसका अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। घटना के 3 महीने के बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, खरोरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने थाने में पहुंचकर बताया कि चिचोली गांव के रहने वाले 22 साल के सोहित कुमार धीवर ने पहले उससे दोस्ती की। इसके बाद उसे प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर भरोसे में ले लिया।

शादी का झांसा देकर रेप

इसके बाद युवक महिला को अपने घर में बुलाने लगा। एक दिन मौका देखकर उसने महिला से दुष्कर्म किया। लगातार यौन शोषण से महिला गर्भवती हो गई। उसने आरोपी पर शादी का दबाव डाला, तो वो इससे साफ मुकर गया। उसने महिला को ये बात किसी से भी नहीं बताने की धमकी देकर मारपीट की। इन धमकियों से महिला बुरी तरह से डर गई।

3 महीने बाद हिम्मत कर शिकायत

घटना के करीब 3 महीने के बाद पीड़िता खरोरा थाने पहुंची। उसने हिम्मत कर आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद खरोरा थाना पुलिस ने आरोपी सोहित कुमार धीवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई करने में जुटी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें