BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर oye indori पर रेप का केस, युवती को लिव इन में रखा, सगाई दूसरी युवती से कर ली

Admin

Wed, Dec 20, 2023

इंदौर

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रॉबिन जिंदल पर एक युवती ने रेप का आरोप लगाया है। 22 साल की युवती का आरोप है कि रॉबिन से इंदौर में जान पहचान हुई थी। इसके बाद नेहरू नगर में उसे किराये का फ्लैट दिलाकर लिव इन में रखा। शादी करने का वादा करते हुए उससे कई बार संबंध बनाए। फिर शादी से मना कर दिया और दूसरी लड़की से सगाई कर ली। रॉबिन पर देर रात पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बता दें, रॉबिन जाने माने रील मेकर हैं और वह कॉमेडी वीडियो बनाकर ‘oye indori’ के नाम से वायरल करते हैं।

सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही उनके 74 लाख फॉलोवर्स हैं। एमआईजी थाने के एसआई सचिन आर्य ने बताया कि रॉबिन जिंदल पुत्र मिथिलेश अग्रवाल निवासी महालक्ष्मी नगर के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने के मामले में केस दर्ज किया गया है।


लिव इन में रखा बाद में सगाई दूसरी लड़की से कर ली
22 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि रॉबिन जिंदल से उनकी पहचान इंदौर आने पर हुई थी। उस समय वे इंदौर में फ्लैट तलाश रहीं थी और रॉबिन ने उन्हें फ्लैट दिलाने में मदद की थी। फ्लैट मिलने के बाद वह हमेशा मिलने के लिए आने लगा और फिर उसने शादी का वादा किया। इसके बाद वह लिव इन में साथ रहने लगा। शादी करने का वादा करते हुए उससे कई बार संबंध बनाए लेकिन बाद में शादी से मना कर दिया।

जिससे सगाई की वह भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
रॉबिन ने जिस लड़की से सगाई की है वह भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। कुछ दिन पहले रॉबिन ने अपनी साथी इंफ्लुएंसर से इंदौर के एक बड़े होटल के सगाई की, जिसमें शहर और देश के कई सोशल मीडिया के लोग शामिल हुए। इसे रॉबिन ने इंस्टाग्राम पर अपलोड भी किया था। रॉबिन के सोशल मीडिया पर बहुत फॉलोवर्स हैं। अकेले इंस्टाग्राम पर ही उनके 74 लाख फॉलोवर्स हैं। इसके अलावा वे फेसबुक और यूट्यूब पर भी सक्रिय हैं।

कहां कितने फॉलोवर्स
Youtube पर 78 लाख
Instagram पर 74 लाख
Facebook पर 4 लाख

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें