BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार राजनांदगांव पहुंचे रमन सिंह

Admin

Sat, Dec 16, 2023

राजनांदगांव.

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अपने एक दिवसीय दौर पर शुक्रवार को राजनांदगांव पहुंचे। यहां वे आभार रैली में शामिल हुए, जो भाजपा कार्यालय से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों और चौक चौराहा से होते हुए गुरु नानक चौक में समाप्त हुई। रमन सिंह ने कहा कि जो 15 साल में जो विभिन्न हमारी योजना थी, वह फिर से चालू करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही पीएससी घोटाले की जांच भी होगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि 15 साल जो भाजपा सरकार थी, उसे पुरानी योजनाओं को फिर से लागू किया जाएगा। साथ ही विकास कार्यों पर ध्यान दिया जाएगा। विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री बने हैं और निश्चित ही प्रदेश का विकास होगा। उन्होंने कहा कि पीएससी मामले में जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी। शराबबंदी पर भी उन्होंने कहा कि जो हमने भाजपा की पुरानी सरकार में जो नीति लाई थी, उसके तहत धीरे-धीरे हम शराब मामले में भी आगे बढ़ेंगे। रमन सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुझे नए दायित्व दिया है, उसका भी निर्वहन मैं करूंगा। मुझे विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा रहा है, जिसे लेकर पार्टी के आदेश का पालन करूंगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें