BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: राजनांदगांव : कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए रमन सिंह

Admin

Thu, Jan 11, 2024

राजनांदगांव.

राजनांदगांव जिले के सोमनी स्थित एक निजी होटल में भाजपा द्वारा अभिनंदन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में शिरकत करते हुए विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिह ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओ में जोश भरा। वहीं छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतने का दावा किया। विधानसभा चुनाव के बाद अब लोकसभा आम चुनाव नजदीक आ रहा है, ऐसे मे राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।

भाजपा कांग्रेस अपने-अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर शुरु कर दिया है। इसी कडी़ में राजनांदगांव जिले के सोमनी स्थित एक निजी हाँटल में भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ता सम्मेलन एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां रमन सिंह ने शिरकत की और भाजपा के कार्यकताओं का विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के लिए धन्यवाद देते हुए अभिनन्दन किया। इस दौरान उन्न्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जोश भी भरा। वहीं पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जब हम 15 सीटों में थे तब छत्तीसगढ़ की नौ लोकसभा सीटें जीतने में कामयाब हुए थे, लेकिन इस बार विधानसभा में 54 सीटें हैं तो आगामी लोकसभा चुनावों में ग्यारह की ग्यारह लोकसभा सीटें जीतेंगे, वहीं उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी की गेरेंटी सबसे बड़ा मुद्दा होगा। कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होते हुए डॉ. रमन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं ने मेहनत किया जिससे प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी वहीं राजनांदगांव विधानसभा में अपनी जीत को लेकर डॉ रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें