BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: रमन सिंह बने विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व सीएम भूपेश बघेल और चरणदास महंत बने प्रस्तावक

Admin

Wed, Dec 20, 2023

रायपुर.

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को छत्तीसगढ़ विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है। प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम ने उनके निर्विरोध निर्वाचित होने की सदन में घोषणा की। प्रोटेम स्पीकर के अनुरोध पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने मिलकर सिंह को अध्यक्ष की आसंदी तक लेकर गए। इसके बाद सीएम विष्णु देव साय , प्रोटेम स्पीकर नेताम, चरणदास महंत, भूपेश बघेल समेत सभी दिग्गज नेताओं ने रमन सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दी। सभी ने उनके 15 साल के शासनकाल, कुशल नेतृत्व और सादगी की खुले कंठ से कोटी-कोटी प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रमन सिंह को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर सदन में बधाई देते हुए कहा कि डॉ. सिंह प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और केंद्रीय मंत्री रहे हैं। मेरा सौभाग्य है कि इनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन मुझे लगातार मिलता रहा है। उन्हें संसदीय परंपराओ और विधि विधायी कार्यों का लम्बा अनुभव है। उनके अनुभवों का लाभ इस सदन को मिलेगा। उन्होंने डॉ.रमन सिंह की सहज, सरल और सौम्य छवि, सबको साथ लेकर चलने की विशेषता का भी उल्लेख किया। सीएम साय और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया। इस मौके पर रमन ने नवनिर्वाचित विधानसभा के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब मैं एक नई भूमिका में रहूंगा। मेरी नई जिम्मेदारी विधानसभा में साथ लेकर चलने की होगी। मेरी जिम्मेदारी सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच संतुलन बनाने की रहेगी। उन्होंने कहा कि मैं अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन करूंगा और राज्य विधानसभा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करूंगा।

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से दे चुके हैं इस्तीफा
इससे पूर्व विधानसभा में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन सौंपने के पूर्व मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे चुके हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजे इस त्यागपत्र में लिखा कि "वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद का निर्वहन कर रहा हूं किंतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुझे छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद हेतु नामित किया गया है। अतः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से मेरा त्यागपत्र सादर प्रस्तुत है, कृपया मेरा त्यागपत्र स्वीकार किया जाए"।

पिछले दिनों किया था नामांकन दाखिल
इससे पूर्व रमन सिंह ने रविवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, कांग्रेस विधायक दल के नेता चरण दास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद रहे। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें