BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: रमन सरकार 15 साल में छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने का रिकार्ड बनाई, वही अब ठगी की शिकायत कर रहे है....

Admin

Fri, Feb 10, 2023
रायपुर ।  भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अपने अधिकृत फेसबुक प्रोफाइल से खुद के नाम से दूसरे प्रोफाइल बनाकर ठगी करने की सूचना दी और सचेत रहने की सलाह दी इस पर प्रतिक्रिया तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन सरकार ने तो 15 साल तक छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने का रिकॉर्ड कायम किया है। पूर्व रमन सरकार का ही कोई प्रशंसक होगा जो रमन सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर ठगी का प्रयास कर रहा होगा। रमन सिंह आप चिंता न करे प्रदेश की जनता 15 साल तक रमन सरकार की ठगी की शिकार थी वो अब सावधान है ऐसे किसी भी झांसे में नही आने वाली है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन सरकार के 15 साल के ठगी के कारनामे 20 लाख फर्जी राशन कार्ड बनाकर गरीबों के चावल में घोटाला कर 36 हजार करोड़ के चावल चोरी कर प्रदेश के गरीबों को ठगे? युवाओं को 2003 में 500 रु. महीना बेरोजगारी भत्ता देने का वादा कर ठगा, किसानों को धान की कीमत 2100 रु. प्रति क्विंटल और 300 रु. बोनस देने का वादा कर ठगा, आदिवासी वर्ग को 10 लीटर दूध देने वाली जर्सी गाय एवं उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का वादा कर ठगा। रमन सरकार के 15 साल के शासनकाल में हर वर्ग ठगी के शिकार हुये। 15 साल तक हर वर्ग रमन भाजपा सरकार की धोखाबाजी, वादाखिलाफी और ठगी से हताश और परेशान रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान 15-15 लाख रुपए खाता में आने, 100 दिन में महंगाई कम करने, अच्दे दिन आने, प्रति वर्ष दो करोड़ रोजगार देने, 30 से 35 रु. लीटर में पेट्रोल-डीजल देने, किसानों की आय दोगुनी करने का सपना दिखाकर ठगा गया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को उनके नाम से बनाए गए फर्जी प्रोफाइल के संबंध में शिकायत दर्ज करानी चाहिए लेकिन जिस प्रकार से रमन सिंह अपने अधिकृत फेसबुक में सूचना देकर मौन हो गए हैं इससे समझ में आता है इस फर्जीवाड़े के पीछे कहीं ना कहीं भाजपा आईटी सेल का हाथ है।    

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें