BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

खाद-बीज की उपलब्धता की होगी समीक्षा

बेबी डू डाई डू का टीजर जारी, एक्शन-रोमांच से है भरपूर

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

Advertisment

: मोबाइल धारकों को रक्षाबंधन का उपहार

Admin

Thu, Aug 31, 2023
रायगड | डीआईजी रामगोपाल गर्ग और एसएसपी सदानंद कुमार ने लौटाये 203 नग गुम हुये मोबाइल, वास्तविक मालिकों से बोले “दोबारा ना गुमायें”,सायबर सेल रायगढ़ की टीम ने पिछले 3 माह में 7 राज्यों से रिकव्हर की करीब 31 लाख रूपये की 203 नग गुम और चोरी हुई मोबाइलें, दरअसल गुम और चोरी हुए मोबाइलों को ट्रेस करने और रिकव्हर करने की कार्यवाही में रायगढ़ साइबर सेल की कार्यवाही बेहद उम्दा रही है,साइबर सेल के गठन के पश्चात साइबर सेल की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के महत्वपूर्ण दिशा निर्देशन पर अब तक रिकॉर्ड 1600 से अधिक गुम और चोरी हुए मोबाइलों को खोजकर उनके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाया गया है, अब तक रिकव्हर किये गये गुम मोबाइलों का बाजार मूल्य आंका जाए तो करीब पौने दो करोड रुपए के लगभग होगा, सायबर सेल अधिकारी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल द्वारा लगातार अपने मातहत स्टाफ के साथ मिलकर गुम/चोरी की पतासाजी में लगे हुये हैं, जिससे विगत 3 महीनों में साइबर सेल की टीम को 203 गुम/चोरी हुए मोबाइलों को रिकवर करने में सफलता मिली है, जिसका वर्तमान बाजार मूल्य करीब 31 लाख 28 हजार रुपए है,सायबर सेल द्वारा रिकवर किए गए मोबाइल छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के अलावा सीमावर्ती मध्य प्रदेश, उड़ीसा, झारखंड, पश्चिम बंगाल बिहार से रिकवर किया गया है, https://youtu.be/MQwwwY7w12s जहां ये मोबाइल संचालित हो रहे थे जिसे साइबर सेल स्टाफ द्वारा संपर्क कर उन्हें और चोरी/गुम हुए मोबाइल के उपयोग करने के संबंध में कानूनी कार्यवाही की जानकारी देकर उनसे पोस्टल के माध्यम से अथवा नजदीकी थानों के स्टाफ से रिकवर किए गए हैं, रिकवर किए गए मोबाइलों में कई महंगे सेट आईफोन, वीवो, रेडमी, सैमसंग, रियलमी, के महंगे सेट भी है, पुलिस कंट्रोल रूम में डीआईजी रायगढ़ रेंज रायगढ़ राम गोपाल गर्ग एवं एसएसपी रायगढ़ श्री सदानंद कुमार व उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता तिवारी द्वारा उन्होंने रिकवर किए गए 203 मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को लौट कर उन्हें "राखी का तोहफा" दिया गया है, मोबाइल लौटाते हुये उनके मलिकों को मोबाइल संभाल कर रखने और दोबारा नहीं गुमने कहा गया और  मोबाइल उपयोग के पूर्व उन्हें एक बार फॉर्मेट कर उपयोग करने की सलाह दिए हैं,कई मोबाइल स्वामी ने बताया कि वे अपने मोबाइल वापसी की उम्मीद खो चुके थे, वे उन्हें दोबारा पाकर रायगढ़ पुलिस के द्वारा रक्षाबंधन का गिफ्ट कहते हंसते मुस्कुराते रायगढ़ पुलिस को धन्यवाद देकर जा रहे हैं, https://youtu.be/ociN_Oc5qRQ

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें