BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: भाजपा से बगावत कर राजेश ने दाखिल किया नामांकन

Admin

Sat, Oct 14, 2023


राजनांदगांव

नामांकन दाखिले के पहले ही दिन भाजपा में बगावत का पहला मामला सामने आया है जब आरक्षित डोंगरगढ़ विधानसभा सीट से जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में भारी समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। बागी होकर अब वे भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी विनोद खांडेकर के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर गए हैं।

बौद्ध समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले व जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर ने स्थानीय स्टेट हाईस्कूल में हजारों समर्थकों के बीच निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में आज नामांकन दाखिल किया। इस दौरान घुमका के पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश यादव भी श्यामकर के पक्ष में खड़े दिखाई दिए। राजनीतिक तौर पर श्यामकर के स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लडने से भाजपा को ही नुकसान होना तय है और ऐसी स्थिति से निपटने के लिए भाजपा को ऐडी-चोटी का जोर लगाना पड़ेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें