BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: डोंगरगढ़ विस टिकट न मिलने से नाराज हुए राजेश, दर्द किया सोशल मीडिया पर पोस्ट

Admin

Wed, Oct 11, 2023

राजनांदगांव

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी और सूची जारी होते ही टिकट की आस लगाए बैठे जनप्रतिनिधियों में खासी नाराजगी देखी जा रही है। इसी सिलसिले में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित डोंगरगढ़ विधानसभा से टिकट से वंचित जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर ने अपना दर्द सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने  क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। वहीं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी द्वारा टिकट नहीं दिए जाने को लेकर दुर्व्यवहार करने की बात कही है।

उन्होंने अपने संदेश में लिखा है कि इससे उनका मन काफी दुखी है। श्यामकर भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य हैं और डोंगरगढ़ विधानसभा से टिकट के लिए जोर लगा रहे थे। पार्टी ने उनकी जगह पूर्व विधायक विनोद खांडेकर को बेहतर प्रत्याशी मानते मैदान में उतार दिया है। श्यामकर ने क्षेत्र की जनता से यह भी कहा है कि जरूरत पड?े पर वह हमेशा साथ होंग बहरहाल श्यामकर का संदेश सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें