BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: निगम कमिश्नर मिश्रा के साथ शामिल हुए रायपुरियंस, किया सफाई के लिए श्रमदान

Admin

Mon, Jan 15, 2024

रायपुर
कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आज शहरी स्वच्छता में अपना योगदान देते हुए युवाओं की संस्था बंच आॅफ फूल्स  ने  नगर निगम व रायपुर स्मार्ट सिटी के साथ प्राचीन नरैया तालाब और नरहरेश्वर मंदिर प्रांगण की सफाई  की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता कैंपेन से जुड़कर नगर निगम कमिश्नर व रायपुर स्मार्ट सिटी के एम डी  अबिनाश मिश्रा , बंच आॅफ फूल्स के फाउंडर सतीश भुवालका , शहीद संजय यादव हायर सेकंडरी स्कूल की  एन सी सी कैप्टन डॉली यादव के साथ शहरवासी अपने बच्चों और परिवार के साथ शामिल हुए।

बंच आॅफ फूल्स शहरी स्वच्छता गतिविधियों में निरंतर योगदान देती है। निगम के सहयोग से जन भागीदारी कार्यक्रम के तहत आज अल सुबह इस साफ सफाई कार्यक्रम में सभी शामिल हुए। दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग , तालाब और परिसर की सफाई आज सबने मिलकर की। इस मौके पर अपर आयुक्त विनोद पांडेय, जोन कमिश्नर  रमेश जायसवाल, रायपुर स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक आशीष मिश्रा ,स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी रघुमणि प्रधान,सहायक नोडल अधिकारी योगेश कड़ु, जोन 6 के कार्यपालन अधिकारी अतुल चोपड़ा सहित स्वच्छता अमला शामिल हुआ। इस अवसर पर शामिल युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें