BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: RAIPUR: दो दिवसीय वेडिंग प्रदर्शनी का आयोजन शनिवार से...

Admin

Thu, Feb 9, 2023
रायपुर। राजधानी रायपुर में दो दिवसीय वेडिंग एडिशन "उमंग" फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का आयोजन शनिवार को पचपेड़ी नाका  स्थित कलर्स मॉल में सुबह 11 बजे से प्रारंभ होने जा रहा है,उक्त जानकारी देते हुए आयोजनकर्ता वर्षा व अनामिका जैन ने बताया की प्रदर्शनी का उदघाटन छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी करेंगी।  इस प्रदर्शनी में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से तकरीबन 25 से अधिक फैशन डिजाइनर्स राजधानी पहुंच रहे है जहां राजधानीवासियों को वेडिंग से संबंधित कपड़ो,ज्वैलरी, कॉस्मेटिक, एसेसरीज सहित अन्य सामग्रियों की बड़ी वैरायटी देखने को मिलेगी। आयोजनकर्ता वर्षा व अनामिका जैन ने बताया की प्रदर्शनी का शुभारंभ शनिवार दोपहर 2 बजे होगा को रविवार रात 9 बजे संपन्न होगा, आयोजन का मुख्य उद्देश्य एक ही छत के नीचे शादी वाले घर परिवार को सारी उपयोगी वस्तुएं उपलब्ध कराना है। यह प्रदर्शनी उमंग का छत्तीसगढ़ में 9 वा अंक है। आयोजनकर्ताओं द्वारा लगातार स्वावलंबी महिलाओं को प्रोत्साहित करने हेतु इस प्रकार के आयोजन किए जाते रहे है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें