BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर में सबसे ज्यादा होंगे पोलिंग बूथ

Admin

Fri, Oct 6, 2023

 रायपुर

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में सबसे ज्यादा राजधानी में पोलिंग बूथों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेशभर में कुल 24109 पोलिंग बूथों में से राजधानी में सबसे ज्यादा 1869 पोलिंग बूथ है। इसी तरह दूसरे नंबर पर बिलासपुर में 1502 व तीसरे नंबर पर दुर्ग में 1479 पोलिंग बूथों के माध्यम से चुनाव होगा।

निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों के मुताबिक बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष प्रदेश में 372 पोलिंग बूथ बढ़ाए गए हैं। जिस तरह प्रदेश में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है, बूथों की संख्या में बढ़ोतरी के निर्देश पहले ही दे दिए गए थे। केंद्रीय चुनाव आयोग के आयुक्त राजीव कुमार ने बूथों में मतदाताओं का दबाव कम करने और सुविधाओं के मद्देनजर बूथों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए थे।

महिला मतदाता 1.18 लाख अधिक

प्रदेश में दो करोड़ तीन लाख 60 हजार 240 कुल मतदाता हैं। इनमें एक करोड़ एक लाख 20 हजार 830 पुरूष मतदाता व एक करोड़ दो लाख 39 हजार 410 महिला मतदाता और 790 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। प्रदेश में 1 लाख 18 हजार 580 महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद राज्य में सात लाख 19 हजार 825 मतदाता बढ़े हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें