BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: बारिश ने बढ़ाई ठंड, कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर लगाए ब्रेक

Admin

Sat, Jan 6, 2024

गौरेला.

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में देररात से मौसम ने करवट ली है। रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। ठंड ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है, कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार कम हो गई हैं। दरअसल, कल देररात से जिले में मौसम ने करवट ली है। आसमानों में बादलो का डेरा रहा तो नार्थ छत्तीसगढ़ में इसका असर दिखाई दे रहा है।

आज सुबह से रुक रुककर बारिश के चलते तापमान में गिरावट भी देखने को मिली है। इलाके में घना कोहरा छा गया जिसकी वजह से विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है। जिसके चलते सड़को में वाहनों की रफ्तार में भी कोहरे के असर दिखाई दिया। बारिश के बाद ठंड बढ़ने से तो कोहरे का असर ट्रेन की रफ्तार पर भी पड़ा है ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है। तो ग्रामीण इलाकों और अमरकंटक की तराई में स्थित छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाको में रहने वाले ग्रामीणों की समस्या भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में ठंड अपने पूरे चरम पर रहने के आसार हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें