BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: प्रदेश में 20 सितंबर से फिर से बारिश, 5 डिग्री चढ़ा तापमान, गर्मी और उमस से हाल बेहाल

Admin

Mon, Sep 18, 2023
रायपुर छत्तीसगढ़ में बारिश थमते ही उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान बढ़ रहा है और नमी तेजी से घट रही है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 20 सितम्बर से फिर एक बार मानसून के एक्टिव होने की संभावना है। हालांकि आज उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। रायपुर और जगदलपुर में गरज चमक की संभावना है। रविवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस धमतरी में था। इसके बाद रायगढ़ में 34.5 और जांजगीर जिले में 33.5 डिग्री टेम्परेचर रहा। इसी तरह रायपुर में 33.4, मुंगेली में 33.8, महासमुंद में भी 33.8, राजनांदगांव में 33 और जगदलपुर में 31.8 डिग्री तापमान रहा। जगदलपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री और राजनांदगांव का 5 डिग्री ज्यादा रहा। रविवार को दिनभर धूप निकली रही। नमी जो सुबह 86 प्रतिशत थी, वो शाम होते तक 62 प्रतिशत हो गई। 24 घंटे में कैसा रहा मौसम रविवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तेज धूप रही। उत्तर छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग और दक्षिण यानी सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में बादल छाए रहे लेकिन बारिश कहीं भी नहीं हुई। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में केवल बलरामपुर जिले के राजपुर में ही 11 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। 4 जिलों में हुई औसत से ज्यादा बारिश बीते दिनों हुई बारिश के बाद प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मानसून का कोटा फुल हो गया है। 1 जून से 17 सितम्बर तक छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में इस सीजन में औसत से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि 9 जिले ऐसे हैं जहां कम बारिश हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें