BREAKING NEWS

खाद-बीज की उपलब्धता की होगी समीक्षा

बेबी डू डाई डू का टीजर जारी, एक्शन-रोमांच से है भरपूर

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

Advertisment

: राहुल का पीएम मोदी पर ओबीसी को लेकर निशाना

Admin

Sun, Nov 5, 2023

जगदलपुर.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल किया है कि यदि वह कहते हैं कि देश में सिर्फ एक ही जाति ‘गरीब’ है, तब वह खुद को बार-बार ओबीसी क्यों कहते हैं? कांग्रेस नेता ने शनिवार को बस्तर के जिला मुख्यालय जगदलपुर में चुनावी रैली में कहा कि भाजपा नेता आदिवासियों को वनवासी इसलिए कहते हैं क्योंकि दिखाना चाहते हैं, आदिवासियों की जगह कहां होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी देश से वनवासी शब्द हटा देगी।

गांधी ने कहा, भाजपा नेता आदिवासियों को वनवासी कहते हैं। उन्होंने कहा, मोदीे, आरएसएस और भाजपा नेताओं ने आदिवासियों के लिए शब्द निकला है, वनवासी। आदिवासी और वनवासी में बहुत बड़ा फर्क है..आदिवासी का मतलब है कि जो इस देश के पहले असली मालिक हैं।
यदि भाजपा इस शब्द का प्रयोग करेगी तो उसे आपके जल जंगल जमीन आपको वापस देनी होगी। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, मोदी कहते हैं अपनी जमीन अदाणी जी को दे दो। अदाणी जी, आपकी जमीन छीन लेते हैं व विरोध करते हैं तो भाजपा सरकार गोलियां चलवाती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें