BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: राहुल गांधी की न्याय यात्रा 2024: मणिपुर पहुंचे पीसीसी चीफ बैज

Admin

Mon, Jan 15, 2024

रायपुर.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर से हो गई है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी मणिपुर रवाना हो चुके हैं। राहुल के साथ सभी प्लेन में मणिपुर पहुंचे। दूसरी ओर पूर्व सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव मणिपुर नहीं गए हैं।

यात्रा से पहले कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने हवाई जहाज के अंदर से ही एक ग्रुप फोटो भी खिंचवाई, जिसमें नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत भी नजर आ रहे हैं। उनके साथ सचिन पायलट, दिग्विजय सिंह भी दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि देश की आवाज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू हो चुकी है और उस मणिपुर से शुरू हो चुकी है जो महीनों से जल रहा है, सैकड़ों निर्दोष लोगो की हत्यायें हुई है, वहाँ शांति व्यवस्था बनाने की जगह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समुद्र में गोताखोरी करते हुये फोटोशूट करवाने में व्यस्त है। देश में युवा बेरोजगार है, किसान परेशान हैं, महिलायें महंगाई की मार से दुःखी हैं।  दलित और आदिवासी वर्ग अपने हक से वंचित हैं और मोदी सरकार केवल अपने दो उद्योगपति मित्रों का ही भला कर रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा से देश की एकता और अखंडता और भी मजबूत होगी, जिसे भाजपा तोड़ने में लगी हुई है। हमारा सौभाग्य है कि हम सब इस महान यात्रा में छत्तीसगढ़ से शामिल हो रहे हैं।
 

न्याय का हक मिलते तक का नारा -
राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर की राजधानी इंफाल से हुई। यात्रा की समाप्ति मार्च महीने में महाराष्ट्र राजधानी मुंबई में होगी। यात्रा कुल 100 लोकसभा के 337 विधानसभा क्षेत्रों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा कुल 6713 किमी कि सफर तय करेगी। इस न्याय यात्रा का नारा है “न्याय का हक मिलते तक”।
    — Congress (@INCIndia) January 14, 2024

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें