BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: राहुल गांधी 4 को जगदलपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित

Admin

Fri, Nov 3, 2023

जगदलपुर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 4 नवंबर को जगदलपुर आएंगे, वे यहां कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान के लिए एक जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के दौरे से संबंधित तैयारियों के लिए कांग्रेस के महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को समन्वयक बनाया गया है, दौरे के दौरान वे पूरी व्यवस्था को देखेंगे। राहुल गांधी के दौरे को देखते हुए कांग्रेसियों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल गांधी स्थानीय लालबाग मैदान से सभा को संबोधित करेंगे। पिछले विधानसभा चुनावों में राहुल गांधी मतदान के 48 घंटे पहले जगदलपुर पहुंचे थे और लोहंडीगुड़ा में आदिवासियों की जमीन वापसी, किसानों की कर्ज माफी जैसी बड़ी घोषणाएं की थी। इधर राहुल गांधी का जगदलपुर प्रवास तय होते ही कांग्रेसियों ने तैयारियों की शुरूआत कर दी है। आज कांग्रेस भवन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और क्रेडा अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, कार्यक्रम समन्वयक मलकीत सिंह गैदू और शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कार्यकतार्ओं की बैठक लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें