BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: मेट्रो के लिए रोबोट से रेडिसन चौराहे के ट्रैफिक को 10 दिनों के लिए परिवर्तित रहेगा

Admin

Wed, Dec 6, 2023
इंदौर
एयरपोर्ट से विजय नगर होकर आने वाली मेट्रो रेडिसन चौराहे से रिंग रोड की ओर मुड़ेगी। इस चौराहे पर मेट्रो का ट्रैक तैयार करने के लिए घुमावदार गर्डर पिलर पर रखने का काम अब शुरू होगा। अभी तक शहर में तैयार मेट्रो का पहला हिस्सा है जहां पर ट्रैक घुमावदार होगा।
 
रेडिसन चौराहे पर गर्डर को रखने का काम आठ से दस दिन में पूर्ण होगा। इससे यातायात पुलिस ने रोबोट चौराहे से रेडिसन चौराहे वाले रिंग रोड के हिस्से को बंद कर यहां पर सर्विस रोड पर वाहनों को डायवर्ट किया है। इसके साथ यातायात पुलिस ने डायवर्शन प्लान भी जारी किया है।
 
मंगलवार सुबह आठ से दोपहर एक बजे और शाम पांच से रात 10 बजे तक ट्रायल के तौर पर सर्विस रोड पर वाहनों को डायवर्ट किया गया। बुधवार से रोबोट से रेडिसन चौराहे के सर्विस रोड पर ट्रैफिक वन वे किया जाएगा, जो 10 दिनों तक लागू रहेगा। इस सर्विस रोड पर दो पहिया, कार के अलावा स्कूल बस व सिटी बसों को जाने की अनुमति रहेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें