BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: महासमुंद के बेमचा मैदान में मोदी की आमसभा 13 को, आज जारी होगा प्रोटोकॉल

Admin

Sun, Nov 12, 2023

रायपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्ष्मी पूजा के दूसरे दिन, यानी सोमवार, 13 नवंबर को बेमचा मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए आने वाले है, जिसकी तैयारी में भाजपा कार्यकर्ता अभी से जुट गए हैं। क्योंकि श्री मोदी मुंगेली में आमसभा को संबोधित करने के बाद सीधे बेमचा पहुंच रहे हैं।

रायपुर भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार श्री मोदी 13 नवंबर को सुबह राजधानी रायपुर पहुंचेंगे जहां से वे सीधे मुंगेली के लिए रवाना हो जाएंगे, वहां 11 बजे आमसभा को संबोधित करने के बाद 12.30 बजे महासमुंद पहुंचे जहां से वे बेमचा मैदान के लिए रवाना होंगे और वहां चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद अगले पड़ाव के लिए रवाना हो जाएंगे। इसकी अधिकृत प्रोटोकाल 12 नंवबर को जारी किया जाएगा। बेमचा में होने वाले मोदी की जनसभा में 8 विधानसभा के करीब 75 हजार लोग शामिल होंगे। आमसभा को भव्य बनाने के लिए कार्यकतार्ओं में भारी उत्साह है।

महासमुंद जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने बताया कि जिले के सरायपाली, खल्लारी और महासमुंद के अलावा रायपुर जिले के आरंग और गरियाबंद जिले के राजिम विधानसभा से और कार्यकर्ता मोदी की आमसभा में पहुंचेंगे। इसकी व्यापक तैयारियां की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें