BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: CM मोहन यादव की कैबिनेट में प्रस्ताव- अब मध्यप्रदेश में खुले में मांस की बिक्री पर बैन की तैयारी

Admin

Thu, Dec 14, 2023

भोपाल
उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालते ही ताबड़तोड़ फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने शपथ ग्रहण के बाद चार्ज संभालते ही धार्मिक स्थलों एवं अन्य स्थानों पर लाउस्पीकरों को निर्धारित मापदंड से अधिक आवाज में बजाने पर प्रतिबंध लगाये जाने संबंधी आदेश जारी कर दिए। अब उनकी कैबिनेट ने एक और बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने खुले में मांस की बिक्री पर अंकुश के लिए नियम लाए जाने का प्रस्ताव रखा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश में खुले में मांस की बिक्री पर कड़े प्रावधान लागू किए जा सकते हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए कहा- आज हमने कैबिनेट की पहली बैठक में कई चर्चाएं की हैं। कैबिनेट की बैठक में खुले में मांस की बिक्री का मुद्दा उठाया गया। कैबिनेट ने खुले में मांस की बिक्री पर नियम लाने का प्रस्ताव रखा है। भारत सरकार पहले ही खुले में मांस या अंडे की दुकान चलाने पर निर्देश जारी कर चुकी है। मध्य प्रदेश में भी इन नियमों का सख्ती से पालन हो। इसके लिए हमने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें