BREAKING NEWS

खाद-बीज की उपलब्धता की होगी समीक्षा

बेबी डू डाई डू का टीजर जारी, एक्शन-रोमांच से है भरपूर

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

Advertisment

: नगर सहित वनांचल क्षेत्रों का समूचित विकास भूपेश सरकार की प्राथमिकता : अकबर

Admin

Sat, Sep 23, 2023
कवर्धा छत्तीसगढ़ सरकार के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने अपने विधानसभा क्षेत्र के बोड़ला नगर पंचायत और जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतों के विकास कार्यो के लिए 07 करोड़ 80 लाख 92 हजार रूपए की सौगात दी। मंत्री श्री अकबर ने बोड़ला जनपद पंचायत के 66 ग्राम के विकास कार्य के कलए लिए 04 करोड़ 47 लाख 56 हजार रूपए और बोड़ला नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो के लिए 03 करोड़ 33 लाख 36 हजार रूपए की लागत से 62 कार्यो का विधिवत भूमिपूजन किया। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा कि क्षेत्रों का विकास करना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं की जानकारी मिलती है। उनकी मांगों के अनुरूप विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किया गया है, जिसका आज भूमिपूजन किया गया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य होने से क्षेत्र का विकास होगा। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा कि हमने जो वादा किया था उन सभी वादों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा पूरे किए गए सभी वायदे के बारे में लोगों को विस्तार से भी बताया। उन्होंने कहा की गांव के साथ-साथ नगर का समुचित विकास के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में अनेक योजनाएं बनाई गई है। कार्यकम में नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू, उपाध्यक्ष, पार्षदों और ग्राम पंचायत के सरपंचों ने इस सौगात के लिए मंत्री श्री अकबर का आभार प्रकट किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें