BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: ’श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा रामोत्सव’ के अवसर पर परशुराम धाम में कार्यक्रम का आयोजन

Admin

Mon, Jan 22, 2024

सूरजपुर
सूरजपुर के परशुराम धाम में आज ’’श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा रामोत्सव’’ के अवसर पर भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें रामलला मंदिर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण, मानस गान व आरती जैसे विविध आयोजन शहर वासियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। ’’जग-जग जोत जली है.. राम आरती होने लगी है’’ गीत से मानस मंडली ने बहुत ही सुंदर समां बांधा।

शहर वासियों ने लाइव प्रसारण के माध्यम से ’’रामलला मंदिर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा’’ देखा। परिसर में बस राममय माहौल था। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होने के पश्चात कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने राम भगवान के तैलय चित्र पर पूजा अर्चना कर परशुराम भगवान से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में उपस्थित लोगों ने क्रमवार भगवान के चरणों में पुष्प अर्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके अलावा भी जिले भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें मुख्य रूप से हनुमान मंदिर पर्री जिला सूरजपुर, मां बागेश्वरी धाम कुदरगढ देवी मंदिर ओढ़गी, दुर्गा बाड़ी मन्दिर प्रेमनगर, राम जानकी मंदिर भैयाथान, शिव मंदिर रामानुजनगर इत्यादि सम्मिलित थे। इसके अलावा भी प्रत्येक विकासखंड स्तर पर मंदिरों में दीप प्रज्जवलन और दीपदान जैसे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें