BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: 381 सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल और क्रीड़ा अधिकारियों की परिवीक्षा अवधि समाप्त

Admin

Wed, Jul 26, 2023
भोपाल उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज वर्ष 2019 में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से सेवा में आए 381 सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल और क्रीडाधिकारियों की परिवीक्षा अवधि समाप्त करने को स्वीकृति दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सुशासन के संकल्प के अनुक्रम में विभाग द्वारा अभियान चलाकर नए सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल और क्रीडाधिकारियों की परिवीक्षा अवधि समाप्त करने की कार्यवाही की जा रही है। आयुक्त, उच्च शिक्षा की अध्यक्षता में गठित परीक्षण समिति की अनुशंसा के अनुसार 307 सहायक प्राध्यापकों, 39 ग्रंथपाल और 35 क्रीडाधिकारियों की परिवीक्षा अवधि समाप्त की गई है। इसके पूर्व पहले चरण में 846 सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल और क्रीडाधिकारियों की परिवीक्षा अवधि समाप्त की जा चुकी थी। डॉ. यादव ने कहा कि परिवीक्षा अवधि समाप्त करने की प्रक्रिया अभी जारी है। शेष प्रकरणों में भी सत्यापन पूर्ण होने पर निर्णय किया जाएगा।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें