BREAKING NEWS

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

देवरी पंचायत में कथित फर्जी NOC मामला गरमाया, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब का जाल! लगातार हो रही मौतों के बाद भी नहीं थम रहा कारोबार, हर चौक-चौराहे पर चर्चा

Advertisment

: प्रियंका गांधी 7 महीने में चौथी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर

Admin

Fri, Oct 6, 2023

रायपुर

प्रियंका गांधी 7 महीने में चौथी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचीं। रायपुर एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ हेलीकॉप्टर से वे कांकेर जाएंगीं। गोविंदपुर मैदान में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगी। इस दौरान 866 करोड़ रुपए के 518 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा।

प्रियंका गांधी कांकेर में होने वाले पंचायती राज्य एवं नगरीय निकाय सम्मेलन में शामिल होंगी। इसमें प्रदेश भर के नगरीय निकाय और पंचायत के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। उनकी सभा में 1 लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटने का दावा कांग्रेस ने किया है।

15 दिनों में दूसरा दौरा

प्रियंका गांधी इससे पहले 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ पहुंची थीं, यहां भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय महिला समृद्धि सम्मेलन में वे शामिल हुई थीं। प्रियंका 12 अप्रैल को बस्तर और फरवरी के महीने में भी रायपुर पहुंची थीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें