BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

खाद-बीज की उपलब्धता की होगी समीक्षा

बेबी डू डाई डू का टीजर जारी, एक्शन-रोमांच से है भरपूर

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

Advertisment

: ग्रामीण क्षेत्रों में अधो-संरचना के कार्यों को प्राथमिकता

Admin

Fri, Jul 28, 2023
पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री पटेल ने किये 36 लाख रूपये के लोकार्पण/शिलान्यास भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल ने कहा है कि राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में तरक्की की रफ्तार को गति देने के लिये अधो-संरचना के कार्यों को प्राथमिकता दी है। प्रदेश में 16 जुलाई से प्रारंभ हुए विकास पर्व के दौरान अधो-संरचना के कार्यों के भूमि-पूजन और लोकार्पण निरंतर किये जा रहे है। विकास पर्व के दौरान जन-सामान्य को राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। राज्य मंत्री पटेल बुधवार को सतना जिले के अमरपाटन के ग्राम गंजास, देवरीकलां(रझौड़ी) और पुरैना (मुड़कड़ा) में आयोजित विकास पर्व समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर राज्य मंत्री पटेल ने करीब 36 लाख रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। राज्य मंत्री पटेल ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये राज्य सरकार ने अनेक योजनाएँ शुरू की है। प्रदेश में इसके अच्छे परिणाम भी आ रहे है। सामाजिक क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बड़ी है। राज्य मंत्री पटेल ने करीब 14 लाख रूपये लागत के प्राथमिक शाला के बाउंड्रीबॉल का भूमि-पूजन, 3 लाख रूपये लागत के माध्यमिक शाला के सौन्दर्यीकरण और 3 लाख 40 हजार रूपये लागत के सड़क का लोकार्पण किया। राज्य मंत्री ने ग्राम पंचायत देवरीकलां में 12 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले कौशल उन्नयन प्रशिक्षण केन्द्र और करीब 4 लाख रूपये लागत से बनने वाले रोड का भूमि-पूजन किया। समारोह में राज्य मंत्री ने लाड़ली लक्ष्मी कन्याओं का पूजन और लाड़ली बहनों पर पुष्प वर्षा की।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें