BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: छत्तीसगढ़ : भाजपा के सत्ता में आते ही प्रधानमंत्री उज्जवला योजना शुरू, कांग्रेस शासन काल में थी बंद

Admin

Sun, Dec 17, 2023

कबीरधाम.

कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत मझगांव और रणवीरपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का स्टॉल लगाया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मझगाँव एवं रणवीरपुर में हितग्राहियों को भरा हुआ गैस सिलेंडर और चूल्हा वितरण किया। भाजपा की सत्ता आते ही प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ मिला है।

दरअसल, कबीरधाम जिले में कांग्रेस शासन काल में यह योजना बंद थी। हालाकि, 2018 से पहले इस योजना के अंतर्गत करीब 20 हजार से अधिक महिलाओं को योजना का लाभ जरूर दिया गया था। 2018 के बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार आ गई। फिर केंद्र सरकार की इस योजना को लेकर ध्यान नहीं दिया गया, जबकि पूर्व में दिए गए आवेदन पेंडिंग थे। अब इन्हीं आवेदन के फिर से कार्रवाई शुरू हो गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें