BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: प्रधानमंत्री मोदी किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत - मुख्यमंत्री चौहान

Admin

Fri, Jul 28, 2023
प्रदेश के 76 लाख से अधिक किसानों के खातों में 1 हजार 680 करोड़ रूपए से अधिक अंतरित किए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुए किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री चौहान वर्चुअली हुए शामिल प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में राजस्थान के सीकर में हुए किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निवास कार्यालय, समत्व भवन से वर्चुअली शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर के किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान योजना की 14वीं किस्त जारी की। इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश के 76 लाख से अधिक किसानों के खातों में 1 हजार 680 करोड़ रूपए से अधिक की राशि अंतरित की गई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने किसान कल्याण के लिए कई नई गतिविधियों का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री मोदी ने 1 लाख 25 हजार किसान समृद्धि केन्द्र राष्ट्र को समर्पित किए। ये केन्द्र उर्वरक, बीज, उपकरण, मिट्टी परीक्षण जैसी सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ किसानों को जागरूक करने और उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने का कार्य भी करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी की किसान कल्याण गतिविधियों के लिए उनका आभार माना । मुख्यमंत्री चौहान ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त करता हुआ लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर योजनाबद्ध तरीके से प्रयास कर रहे हैं। आज उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि की लगभग 18 हजार करोड़ राशि सीधे देश के किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर अन्नदाता की समृद्धि का नव-मार्ग प्रशस्त किया है। उनका प्रदेश और देश के किसानों की ओर से हृदय से आभार। 'पीएम किसान समृद्धि केन्द्र' आधुनिक खेती के लिए होंगे उपयोगी मुख्यमंत्री चौहान ने अपने ट्वीट में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर में 1.25 लाख 'पीएम किसान समृद्धि केंद्रों' की शुरुआत कर अन्नदाता को ऐसा उपहार दिया है, जिससे किसान को खाद, बीज और कृषि यंत्रों के लिए कहीं और जाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। आधुनिक खेती के लिए की इस केंद्र से जानकारी मिलेगी। 'ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC)' की सुविधा प्रारम्भ होने से अब देश के किसी भी कोने में बैठे किसान को अपनी उपज को बाजार तक पहुँचाना और भी आसान हो जायेगा। ऐसे अभिनव और रचनात्मक प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री जी का अभिनन्दन है। प्रधानमंत्री मोदी सब्सिडी के रूप में एक बड़ी राशि खर्च कर देश के किसानों को तुलनात्मक रूप से कम दर पर यूरिया उपलब्ध करा रहे हैं, जो अन्य देशों में यूरिया की कीमतों से बहुत कम है। किसानों के कल्याण के निरंतर प्रयास के लिए प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से आभार।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें