BREAKING NEWS

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

तिल्दा-नेवरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा बाबा गेलाराम जी का 96वां जन्मोत्सव

एसडीएम की अध्यक्षता में दुकानों पर दी दबिश, नशा मुक्त ब्लॉक बनाने की कवायद शुरू

चिचोली में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब: दो सरोवरों के मध्य विराजे भूतेश्वर महादेव का होगा विशेष अभिषेक

Advertisment

: हॉर्स ट्रेडिंग से बचने की तैयारी,परिणाम आते ही बाहर भेजे जायेंगे विधायक

Admin

Fri, Dec 1, 2023

रायपुर

राजनीति में कब क्या हो सकता है कह पाना मुनासिब नहीं हैं। राज्यों में हुए विधानसभ चुनाव के बाद अब 3 दिसंबर को परिणाम आना है ऐसे में सरकार बनाने के लिए जीते हुए विधायकों को सहेजना भी एक बड़ा काम है।

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को वोट डाले गए थे। दोनों ही प्रमुख दल कांग्रेस व भाजपा अपने स्तर पर कुनबे को बचाने की  तैयारी में लग गए हैं। कुछ सर्वे देर शाम आने के बाद अच्छी टक्कर की स्थिति बतायी जा रही है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव का परिणाम आने से पहले हॉर्स ट्रेडिंग से बचने की तैयारी कर ली है। पार्टी सूत्रों ने बताया- परिणाम आते ही जीते प्रत्याशियों को बेंगलुरु भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए कांग्रेस ने 72 सीटर चार्टर प्लेन भी बुक करा लिया है। इसमें जीते विधायकों के साथ ही पार्टी के नेता भी होंगे। कांग्रेस के लिए कर्नाटक सबसे सुरक्षित जगह है। वहां भी कांग्रेस की सरकार है।

वही भाजपा खेमे से खबर आ रही है कि जीते हुए विधायकों को तत्काल दिल्ली भेजा जायेगा। जहां पार्टी के कुछ स्थानीय नेता पहले से पहुंच चुके हैं वहीं राज्य भाजपा के प्रभारी व चुनाव प्रभारी 2 तारीख से रायपुर में डेरा डाल रहे हैं। कुल मिलाकर आंकड़े कुछ भी रहे विधायकों को एक जगह रखना है ताकि सरकार बनने तक किसी प्रकार की संभावित गड़बड़ी को रोका जा सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें