BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: अभिनेता,पूर्व अधिकारी को विधायक बनाने की तैयारी..भाजपा की सूची में ऐसे नाम

Admin

Wed, Oct 11, 2023


रायपुर

भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 85 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। एक ओर उन्होने अपने पुराने मंत्रियों पर फिर भरोसा जताया है कुछ एक को छोड़कर वहीं आम आदमी से लेकर पूर्व अफसर और अभिनेता को भी टिकट मिला है। पार्टी ने साजा विधानसभा सीट से आम आदमी पर भी दांव खेला है। लेकिन पार्टी के अंदर व बाहर इसे लेकर सबसे ज्यादा उंगलियां भी उठ रही हैं।

भाजपा ने साजा विधानसभा से ईश्वर साहू को उम्मीदवार बनाया है। ईश्वर साहू बिरनपुर हिंसा के पीड़ित हैं। बेमेतरा के बिरनपुर गांव में छत्तीसगढ़ में इसी साल हिंसा हुई थी। इस हिंसा के में मारे गए युवक भुवनेश्वर साहू के पिता को भाजपा ने टिकट देकर दांव खेला है। उनका मुकाबला मंत्री रविंद्र चौबे से हो सकता है। इसके अलावा भाजपा ने सरपंच, पार्षदों और किसानों को भी मैदान में उतारा है।

भाजपा के प्रत्याशियों में रायगढ़ के प्रत्याशी ओपी चौधरी जो कि पूर्व आइएएस हैं। चौधरी 2005 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले नौकरी छोड़ी थी। केशकाल से भाजपा ने पूर्व आइएएस नीलकंठ टेकाम को प्रत्याशी बनाया है। 2008 बैच के आइएएस अफसर टेकाम ने इसी वर्ष वीआरएस (वोलंटरी रिटायरमेंट स्कीम) लेकर भाजपा ज्वाइन किया था। रायपुर की धरसींवा सीट से छत्तीसगढ़ी सिनेमा के कलाकार पद्मश्री अनुज शर्मा पर दांव खेला है। हाल ही में वह भाजपा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें