BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

खाद-बीज की उपलब्धता की होगी समीक्षा

बेबी डू डाई डू का टीजर जारी, एक्शन-रोमांच से है भरपूर

देवरी पंचायत में फर्जीवाड़े और शासकीय रिकॉर्ड नष्ट करने का मामला

नारी शक्ति का हुंकार: गुलाबी साफे और जयकारों से गूंजी तिल्दा-नेवरा की सड़कें

Advertisment

: महाकालेश्वर सवारी के लिए बिजली कंपनी की तैयारी पूर्ण

Admin

Mon, Jul 10, 2023
भोपाल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि  उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर के सवारी मार्ग पर बिजली कंपनी ने पिछले 15 दिनों से प्रभावी तैयारी की है। सवारी दस जुलाई से सितंबर माह तक प्रत्येक सोमवार को निकाली जाना है। चार जोन की टीमें इस कार्य के लिए लगाई गई थी। सवारी मार्ग से संबंधित इलाकों में 33/11 केव्ही के जि तीन ग्रिडों से बिजली वितरण होता है उनका सुचारू रूप से संधारण किया गया है। सात किलोमीटर के सवारी मार्ग पर ग्राउंड पेट्रोलिंग कर बिजली के तार, केबल एवं अन्य तारों की ऊँचाई बढ़ाई गई है। इसी तरह सवारी के रामघाट जाने और वापस दूसरे मार्ग से लौटने के रास्ते में आने वाले बिजली के 700 पोल पर पाँच फीट की फाइबर शीट लगाई गई है। इससे वर्षा और भीड़  होने पर भी करंट का खतरा नहीं रहेगा। सवारी के लिए अलग–अलग कर्मचारियों और अभियंताओं की ड्यूटी भी लगाई गई है। सवारी के साथ पाँच इंजीनियर समेत 70 कर्मचारी चलेंगे। सबसे आगे वे कर्मचारी रहेंगे, जिनके हाथों में तारों को ऊँचा करने के 15/16 फीट के बाँस के उपकरण होंगे।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें